Ad

युवा भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव से की मुलाकात..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए युवा भाजपा नेता एंव नैनीताल जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने देहरादून पहुचकर सचिवालय में मुख्य सचिव डाँ.एस.एस.संधू से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौपते हुए विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समास्या के चलते सरकारी हैडपंप लगाने की मांग की है इधर मुख्य सचिव ने भी पेयजल कि समस्या को देखते हुए जल्द ही क्षेत्र में हैडपंप लगवाने का अश्वासन भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट को दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां देहरादून पहुंचे युवा भाजपा नेता एंव नैनीताल जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सचिवालय में मुख्य सचिव डाँ एस.एस.संधू से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने एक प्रार्थना पत्र मुख्य सचिव को सौपा जिसमें भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि एक लाख से अधिक आबादी वाली लालकुआ विधानसभा में पेयजल आपूर्ति सुचारू नही होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है तथा लोगों को लम्बी दुरी तय कर अन्य जगहों से हैडपंपों से पानी जुटाना पड़ता है इसलिए प्रभावित ईलाकों में हैडपंपों को लगाया जाए।


उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने घोषणा कर 55 हैडपंप विधानसभा क्षेत्र को दिये गए थे जिसमें 25 हैडपंप क्षेत्र में लग चुके है लेकिन धन के अभाव में 30 हैडपंप अभी तक नही लग सके जिसके चलते क्षेत्र में लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने क्षेत्र में व्यापक पेयजल संकट को दूर करने के लिए बाकी बचे 30 सरकारी हैडपंप जल्द से जल्द लगवाने कि मांग की है।इधर मुख्य सचिव डाँ एस.एस.संधू ने भी जल्द ही इस और कारवाई करने अश्वासन भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट को दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *