

हल्द्वानी में मंगल पड़ाव चौराहे से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण की ज़द में आ रही 101 दुकानों के कारोबारियों को हाई कोर्ट से 10 दिन की मोहलत मिली है तो वही लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने दोनों साइड से 12 मीटर के दायरे में आ रहे कब्ज़ों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने सड़क चौड़ीकरण की ज़द में रही दुकानों और भवनों को हटाने के कार्य की ग्राउंड पर समीक्षा की, इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 12 मी के दायरे का मेजरमेंट कर लिया है। फीता दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। एक तरह से अधिकारियों ने कब्ज़े हटाने के दौरान किसी भी तरह की कंडीशन से निपटने की प्लानिंग पूरी तैयार कर ली है।
वहीं नगर निगम और लोक निर्माण विभाग में शनिवार को एक बार फिर नोटिस भी जारी किया है जिसमें 4 सितंबर की टाइमलाइन फिक्स की गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित की गई 101 दुकानों के कारोबारियों को क्लियर अल्टीमेटम दे दिया गया है कि 4 सितंबर तक वह स्वयं अपने कब्जे निर्धारित परिधि से हटा ले अन्यथा 4 सितंबर के बाद बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और कब्ज़े हटाये जाएंगे। साथ ही मेंशन किया गया है कि यदि चिन्हित कब्जे धारक अपने कब्जे नहीं हटाते हैं। तो अतिक्रमण हटाने की इस प्रक्रिया के दौरान आने वाले खर्च को संबंधित कब्जा धारकों से ही वसूला जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित