Ad

नैनीताल की लाइफ लाइन बी.डी पांडे अस्पताल में कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम.. देखिए क्यों ?

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में प्रतिष्ठित यू ट्यूबर अमित साह की मौत मामले में बुधवार को स्वास्थ्य सचिव के सामने हंगामे के मामले में आज बी.डी.पाण्डे अस्पताल प्रबंधन ने बैठक बुलाकर तीमारदारों और अन्य के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने आंदोलनकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा नहीं देने पर ओ.पी.डी.बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd


ऊत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव आर रमेश का बुधवार सावेरे बी.डी.पाण्डे अस्पताल का निरीक्षण हो रहा था। इसी बीच फेमस यू ट्यूबर, पर्वतारोही, फोटोग्राफर, कलाकार और फ़ोटो जर्नलिस्ट अमित साह के परिजन वहां पहुंच गए।

आरोप था कि सोमवार रात दो बजे अमित की तबियत खराब होने के बाद उन्हें बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात इ.एम.ओ.ने ई.सी.जी.कर घर पर मौजूद हार्ट विशेसज्ञ से सलाह ली। उनके साफ तौर पर अमित को जान का खतरा बताने के बावजूद इ.एम.ओ.ने ये बात परिजनों को नहीं बताई।

अमित की गंभीर तबियत को लेकर लापरवाही से सवेरे तक ई.सी.जी.कराने की बात कहने पर परिजन अमित को घर ले गए। सावेरे लगभग 5 बजे अमित के शरीर ने काम बंद कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सवेरे स्वास्थ्य सचिव से वीरोध करने पर जांच के आदेश दिए गए।


बुधवार और गुरुवार सवेरे अस्पताल प्रबंधन ने एक बैठक कर तीमारदारों और अन्य के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। अस्ताल की कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एन.एस.रावत ने कहा कि 50 से 60 अराजक तत्व अस्पताल पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को आगे कर स्वास्थ्य सचिव को घेरा जिससे मरीजों के इलाज में परेशानी हुई। इसके अलावा उन्होंने गार्ड को धमकाया भी।

प्रबंधन ने कल से सुरक्षा की मांग की है और पूरी नहीं होने पर तीन घंटे ओ.पी.डी.का बहिष्कार, उसके 24 घंटे में पूरा नहीं करने पर पूर्ण ओ.पी.डी.का बहिष्कार करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *