उत्तराखंड : गुलदार के हमले में महिला की मौत..


गुलदार के अटैक में एक महिला की दुःखद मृत्यु का समाचार सामने आ रहा है। उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल है।
डीएफओ आकाश गंगवार ने पुष्टि की है कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है और वह स्वयं घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video
जनगणना 2027 : पहली बार मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह..haldwani
Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..