उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : 2 जिलों में ऑरेंज, 5 में येलो वार्निंग..


उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज नैनीताल- देहरादून जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। दूसरे जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है । देहरादून और नैनीताल जनपद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी में मॉनसून की पहली बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। चौराहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं नालियां चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।
कई क्षेत्रों में तो लोगों के घरों में और दुकानों में भी पानी घुस गया। जिसकी वजह से लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। बिंदल नदी के उफान पर आने से यहां पर बसी बस्तियों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
नैनीताल जिले में भी लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना और बेहद शानदार हो गया है। लोगों को भी गर्मी से निजात मिली। जनपद के मैदानी इलाकों में बारिश से जलभराव यहां भी देखने को मिला। हल्द्वानी के उत्तरउजाला में सड़कों और गलियों में करीब ढाई फुट पानी भर गया । जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी