गुलदार के हमले में महिला की मौत


मानव और वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं एक और दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला।लोगों के पहुंचने तक गुलदार महिला का शव क्षत-विक्षत कर भाग गया।

रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के देवल गांव में एक महिला को गुलदार ने मार डाला। महिला घास लेने के लिए खेतों में गई थी, कि घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। तीन दिन में गुलदार ने दूसरी महिला पर हमला किया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ ही दूर खेतों में घास लेने गई 77 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी पत्नी इंद्र दत्त उनियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला को काफी दूर तक घसीटकर ले गया।
आसपास काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तीन महीनों से गांव में दो गुलदार एक साथ घूम रहे हैं। गुलदार के चार हमलों में महिलाएं घायल हुई, जबकि अब महिला की जान चली गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित
जौलजीबी मेला विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर…