उत्तराखंड : आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार,अलर्ट जारी


उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पर्वतीय इलाकों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के अनेक स्थानों पर और टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video
₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट_धामी सरकार ने खोला खजाना..
विवेचना में देरी की तो सस्पेंड होंगे अधिकारी_ SSP नैनीताल का सख्त फरमान
हल्द्वानी बेस अस्पताल_ CT स्कैन बंद, OT पर ताला और कूड़े के ढेर..मरीज कहां जाएं ?
हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका_ बेलबाबा की वन भूमि का प्रस्ताव खारिज