उत्तराखंड : चलती कार पर गिरा पत्थर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, दो घायल


उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पर सुबह दर्दनाक हादसा हो गया पातालगंगा में कार के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई। यहां हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही में रिस्की हालात बन गए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है क्षेत्र में रविवार को देर शाम से भारी बारिश हुई जिसके चलते भूस्खलन हुआ है।
घटना सोमवार को सुबह की बताई जा रही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। बारिश के बाद हाईवे पर मलबा आने से जगह-जगह आवाजाही खतरनाक बनीं हुई है। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल पिता और बेटी को पीपलकोटी अस्पताल लाया जा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग
अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण