पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, रोस्टर प्रक्रिया पर सरकार से मांगा जवाब

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रोस्टर प्रक्रिया को चुनौती देती याचिका में आगे की सभी कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है।
बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने याचिका दायर कर कहा कि सरकार ने 9 जून 2025 को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए नई नियमावली बनाई थी। साथ ही 11 जून को आदेश जारी कर अबतक पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोटेशन को शून्य घोषित करते हुए इस वर्ष से नया रोटेशन लागू करने का निर्णय लिया है। जबकि, न्यायालय ने पहले से ही इस मामले में दिशानिर्देश दिए हैं।
याचिकाकर्ता के अनुसार, इस आदेश से पिछले तीन कार्यकाल से जो सीट आरक्षित वर्ग में थी वह चौथी बार भी आरक्षित कर दी गई। इस कारण वो पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इस मामले में सरकार की ओर से बताया गया कि इसी तरह के कुछ मामले एकलपीठ में भी दायर हैं, जबकि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने खण्डपीठ में 9 जून को जारी नियमों को भी चुनौती दी है।
एकलपीठ के समक्ष, 11 जून के आदेश को अब नए सिरे से आरक्षण लागू करने को चुनौती दी गई है । मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने इस मामले में सरकार से जबाव मांगा है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाको में घने कोहरे की दस्तक..
वर्दी नहीं, वचन पहनता है सैनिक स्कूल का कैडेट : सीएम
Nainital – भाजपा ने घोषित किये सभी मोर्चों के नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको मिली कमान..
जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला _11,718 करोड़ का बजट मंजूर..
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल_ 15 IPS अफसरों के तबादले, आदेश जारी