Ad

नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव के आगाज़ के साथ ही महिलाओं ने कुमाउँनी परिधान में डांडिया खेल बांधा समां..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में आज से शुरू हुए दुर्गा पूजा महात्सव में महिलाओं ने कुमाउँनी परिवेश में गुजरात का डांडिया खेलकर देश को अनेकता में एकता का संदेश दिया। बाहर से आए कलाकार मौसम और माहौल देखकर गदगद हो गए।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान और पार्किंग में आज से दुर्गा पूजा का आगाज़ हो गया है। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में दूर दूर से डांस ग्रुप पहुंचे हैं।

नैनीताल की लेक सिटी वीमेन वेलफेयर सोसाइटी ने आज कुमाउँनी परिधान में डांडिया डांस का कार्ययक्रम रखा। इस कार्यक्रम में मुम्बई और अन्य जगहों से लोग पहुंचे। सभी ने डांस का जमकर आनंद उठाया। बाहर से आए डांसरों ने भी नैनीताल के मौसम और माहौल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा यही तो हमारा भारत है। नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ₹50 प्रवेश शुल्क रखा गया था।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *