देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…


देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। ईदगाह रोड, सुभाषनगर में 27 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर है। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, काजल और धीरज के बीच करीब तीन महीने से तलाक को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। काजल क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक घर में केयरटेकर के रूप में काम करती थी।
सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धीरज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर लगाया है। मामले की जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video
Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न