हल्द्वानी : आरटीओ की कार्यवाही पर भड़के व्यापारी_ ट्रांसपोर्ट नगर में चालान क्यों..?


हल्द्वानी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष व ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने आज आरटीओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े वाहनों पर चालान और छोटे मालवाहनों से माल जब्त किए जाने को लेकर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई।
व्यापारियों ने सवाल उठाया कि यदि ट्रांसपोर्ट नगर में भी चालान किए जा रहे हैं, तो फिर उसके निर्माण का उद्देश्य ही क्या है? साथ ही, उन्होंने छोटे वाहन चालकों से वाहन की चाबी छीनने, माल जब्त करने और वाहनों को आरटीओ कार्यालय ले जाने की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए चेतावनी दी कि आगे ऐसी घटनाओं पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आरटीओ अधिकारियों द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा हैं, जबकि बड़े स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, महामंत्री खीमानंद शर्मा, संरक्षक इंद्र भुटियानी, चंद्र शेखर पांडे, मंसूर खान, दिनेश बेलवाल, राजेश पूरी, कैनेडी सचदेवा सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी