उत्तराखंड_ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 को ट्रक ने घसीटा, हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल, SSI गम्भीर…


हरिद्वार। उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। हरिद्वार जिले के लक्सर में सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़ी पुलिस की डायल 112 स्कॉर्पियो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में सीनियर सब-इंस्पेक्टर (SSI) राजेश बिष्ट समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें राजेश बिष्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा शनिवार देर रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बालावाली तिराहे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, डायल 112 की स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी थी और पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पुरकाजी से लक्सर होते हुए रायसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पुलिस की स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए, जबकि पिछला हिस्सा और ड्राइवर सीट की तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की। ट्रैक्टर की सहायता से दोनों वाहनों को अलग कराया गया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में SSI राजेश बिष्ट के अलावा प्रदीप धीमान, कपिल गोला और मनोज मिनान घायल हुए हैं। राजेश बिष्ट के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीन पुलिसकर्मियों का लक्सर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौशियारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ड्यूटी पर खड़ी डायल 112 को ट्रक ने घसीटा, हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल, SSI गम्भीर…
चाचा नेहरू की जयंती पर इंस्पिरेशन स्कूल में खुशियों का संसार, बच्चों को मिले यादगार पल
CM के कालाढूंगी दौरे से पहले कांग्रेस ने खोला मोर्चा_ एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की मांग
CM धामीआज कालाढूंगी में, इस खास कार्यक्रम में करेंगे शिरकत..
हल्द्वानी गैंगरेप केस_क्राइम के ठिकाने त्रिशूल पर पुलिस का शिकंजा..