Ad

कौन कर रहा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश? कार्यवाही की मांग..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ :- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में स्थित देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को देर रात तोड़े जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है जिसकी सूचना क्षेत्रवासियो ने समाजसेवी मुकेश कुमार को दी जिसके बाद मुकेश कुमार ने घटना की कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की माँग की वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल संजय कुमार ने अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक पहुंचकर उक्त मंदिर में स्थापित शिवलिंग का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों को कार्रवाई का भरोसा दिया ।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि इससे पूर्व भी इसी देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था आज फिर से अराजक तत्वों के द्वारा क्षेत्र के शांत माहौल को अराजक तत्वों के द्वारा खराब करने का प्रयास करते हुए उक्त शिवलिंग को स्थापित जगह से हटाकर तोड़ दिया है वही क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्द अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लाल कुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *