बजट 2026 पर अजय भट्ट ने क्या रखी राय? जानिए क्यों कहा_ यह है विकसित भारत की नींव

नैनीताल –
देश का भविष्य किस दिशा में बढ़ेगा? युवाओं को रोजगार मिलेगा या नहीं? गांवों से लेकर शहरों तक विकास पहुंचेगा या नहीं?
इन तमाम सवालों के जवाब केंद्रीय बजट 2026 में साफ नजर आते हैं,, ऐसा कहना है नैनीताल–उधम सिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को लेकर सांसद अजय भट्ट ने इसे दूरदर्शी, संतुलित और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बजट बताया है।
अजय भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि “कर्तव्य भवन से कर्तव्य पथ” तक भारत को आगे ले जाने का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह सरकार की नीतिगत स्थिरता और मजबूत सुशासन का प्रमाण है।
सांसद भट्ट ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की सोच पर आधारित यह बजट उस समय आया है, जब पूरी दुनिया आर्थिक अस्थिरता से जूझ रही है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर, महंगाई पर नियंत्रण और विकसित भारत – 2047 की दिशा में ठोस कदम इसकी बड़ी मिसाल हैं।
उन्होंने बजट को यूथ ड्रिवन बजट बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के जरिए युवाओं की सोच और नवाचार को सीधे बजट में जगह दी गई है।
रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खास बढ़ावा दिया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए ₹40,000 करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
अजय भट्ट ने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से गांवों में खादी और पारंपरिक शिल्प को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश देश की रफ्तार को और तेज करेगा।
अंत में सांसद अजय भट्ट ने साफ कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा – हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए पूरी टीम को साधुवाद दिया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला