उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक,जाने क्या है वजह


उत्तराखंड पुलिस के लिए आने वाले 15 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। राज्य में निकाय चुनाव, गणतंत्र दिवस की परेड और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 23 जनवरी को मतदान, 25 जनवरी को मतगणना, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड और 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हो रहा है, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को पूरी तरह तैनात रहना होगा।
निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होने के कारण मतगणना 25 जनवरी को होगी, जबकि 26 जनवरी को ध्वजारोहण और परेड के लिए सुरक्षा कड़ी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को देहरादून आगमन के कारण राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में भी पुलिस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
इन सब कार्यों को देखते हुए जनपद में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रोक दी गई हैं, और सुरक्षा की जिम्मेदारी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकें लगातार जारी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो युवकों की मौत..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir
भीमताल में दर्दनाक हादसा : मलबे में दबकर महिला समेत दो श्रमिकों की मौत..