CCTV में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मौत का मंजर, आख़िर सिपाही को हुआ क्या था ?

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश :आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश की राजकीय रेलवे पुलिस के जवान रिंगल कुमार रात 09: 31 मिनट पर प्लेटफार्म पर अपनी डियूटी अंजाम दे रहे थे, उनके पीछे से एक मालगाड़ी गुज़र रही थी, तभी अचानक रिंगल कुमार को चक्कर से आने जैसा लगा और वो गोल-गोल घूमने लगे, उनके ठीक सामने ही बेंच पर एक व्यक्ति भी बैठा हुआ उन्हें देख रहा है, तभी अचानक रिंगल कुमार रेल मालगाड़ी से टकराते हुए नीचे पटरी पर गिर गये, इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई, रिंगल कुमार को न कोई बीमारी थी, नही कोई परशानी, रोज़ की तरह 8 बजे अपनी डियूटी पर आए थे।

ताजनगरी के राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर एक युवा सिपाही की अचानक मौत का लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस सिपाही की मौत रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे आ जाने से हुई. ये वीडियो दिल दहला देने वाला है.

दरअसल, सिपाही हाथ में डंडा लिए तैनात था. इसी बीच उसे कुछ हुआ और 5 सेकेंड के अंदर चक्कर काटते हुए पटरी पर दौड़ती मालगाड़ी और प्लेटफार्म फार्म के बीच में गिर गया. इसके बाद सिपाही को कुचलते हुए मालगाड़ी आगे बढ़ गई. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोग मौत के इस लाइव हादसे को देख सहम गए. यह लाइव मौत का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह दहल जा रहा है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *