संविधान सम्मान रैली- लोकतंत्र ज़िंदाबाद के नारों से गूंजा हल्द्वानी


आज हल्द्वानी में “संविधान सम्मान रैली” बड़े उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली का शुभारंभ रामलीला मैदान, ऊंचा पुल से हुआ और यह विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क, दमुआढूंगा तक पहुँची।
रैली का मुख्य उद्देश्य था भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना। प्रतिभागियों ने हाथों में नीले झंडे लिए हुए “जय भीम, जय संविधान”, “संविधान जिंदाबाद”, “लोकतंत्र जिंदाबाद” और “डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जिंदाबाद”जैसे नारे लगाकर पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
जगह-जगह पटाखों और आतिशबाजी के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी खुशी और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक सफल और प्रभावशाली आयोजन बना दिया। रैली ने एकता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समाज में सशक्त संदेश दिया।
इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष दीप दर्शन और उनकी टीम की सक्रिय और समर्पित भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम की योजना और निष्पादन बेहतरीन तरीके से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान