WeatherAlert : उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, अंधड़-बारिश का खतरा..


उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर तेज अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
नैनीताल समेत कई जिलों में बदला मौसम
मंगलवार सुबह से ही नैनीताल जिले समेत कुमाऊं और गढ़वाल के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है, जबकि मैदानी इलाकों में बादलों ने धूप पर ब्रेक लगा दिया। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विशेष रूप से पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट और गंगोलीहाट क्षेत्रों में मौसम तेजी से बिगड़ सकता है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्वतीय इलाकों में नुकसान की खबरें
तेज हवाओं और बारिश का असर पर्वतीय क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हुई हैं।
एस्कोर्ट-कर्णप्रयाग मार्ग पर भी मौसम का असर देखने को मिला।
बागेश्वर में तेज अंधड़ के दौरान एक मकान पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
चारधाम क्षेत्रों में भी बदला मौसम
चारधाम यात्रा मार्गों और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।
तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना
मौसम में आए बदलाव के बाद राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों खासकर मुक्तेश्वर में मौसम काफी ठंडा और सुहावना हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों पर न जाने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब तो मानोगे कि वो जिंदा नहीं है.. बहन का कंकाल कंधे पर लाद कर बैंक पहुंचा भाई
WeatherAlert : उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, अंधड़-बारिश का खतरा..
Haldwani : बनभूलपुरा रेलवे मामले में अपडेट..
ज्युली में आतंक मचाने वाला खूंखार बाघ कब्जे में_ वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज
Watch – अचानक झपटा गुलदार बाइक की चेन में फंस गया_सड़क पर अफरा तफरी मची..