टांडा रेंज में हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला


नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र स्थित तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के शाह पठानी खत्ता में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हाथी ने दो व्यक्तियों पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष), निवासी चतरा, झारखंड के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दूसरा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और रेंजर रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से जंगल के आसपास अकेले न जाने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital घूमने आए हैं तो यह नंबर जरूर सेव कर लें_हर शिकायत पर कार्रवाई होगी
टांडा रेंज में हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला
अब तो मानोगे कि वो जिंदा नहीं है.. बहन का कंकाल कंधे पर लाद कर बैंक पहुंचा भाई
WeatherAlert : उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, अंधड़-बारिश का खतरा..
Haldwani : बनभूलपुरा रेलवे मामले में अपडेट..