Ad

Alert – उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अंदेशा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज, 7 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने और दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं। सोमवार को बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। दिन के समय धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। प्रदेश में एक बार फिर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पिछले कुछ दिनों से देहरादून और अन्य कई जिलों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन अब मौसम के करवट बदलने से तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। पाले के कारण प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोग ठिठुरन का सामना करेंगे।

आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर देहरादून में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और इस अचानक बदलाव से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page