
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी मंगलवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं, मौसम विभाग नें जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जारी की गई है और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के नैनीताल,उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून ,पौड़ी,तथा बागेश्वर ,जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा 7 मई से लेकर 10 मई तक राज्य के सभी जनपदों में टिहर गढ़वाल और देहरादून को छोड़कर कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।

मौसम विभाग का कहना है कि 7 मई से लेकर 10 मई तक गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झौकेदार हवाएं चलने से कहीं-कहीं जान माल की हानि होने की भी संभावना हो सकती है मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की भी बात कही है।

मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने कहा कि इन आने वाले समय में राज्य के जनपदों में झोकेदार हवाएं चलने तथा बिजली गिरने से लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए उन्होंने कहा कि राज्य में इस हफ्ते बन रही बरसात की संभावना को देखते हुए जंगलों में लगी हुई आग बुझने में यह बरसात सहायक होगी तथा तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी