मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..


नैनीताल/रामनगर :
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के रामनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 2 अप्रैल 2026,गुरुवार को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री, दिनांक 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करने के बाद दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे।
जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर,वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?