उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, मूसलाधार बारिश का अलर्ट..


उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, लेकिन अब तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देहरादून, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश का दौर जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज से अति तेज बारिश तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भी नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जून को राज्यभर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 13 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..