सनसनी_ कौन है जिसकी नैनीताल झील में मिली लाश..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील में एक लाश मिलने से सनसनी। गुरुवार सवेरे, टैक्सी बाइक चालक सूरज आर्या ने नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला और उसकी तलाश ली।
तलाशी में पॉकेट से सफेद रुमाल, गुटका और ₹15/= निकले। न्यू हिना ट्रेवल्स और जुबीज़ किचन के सामने झील से मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखने से वो प्रथम दृष्टया बाहरी नजर आ रहा है। मल्लिताल कोतवाली से पहुंची पुलिस नाव लेकर मौके पर पहुंची और शव को झील के मार्ग से मल्लीताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले के अनुसार गुरुवार सवेरे राहगीरों ने नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और शव को झील से निकाला गया। शव को अस्पताल, पंचनामे और पोस्ट मोर्टम की कार्यवाही के लिए ले जाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी