Ad

Watch – कार के भीतर खामोशी..और अंगीठी का धुआँ_नैनीताल में टैक्सी ड्राइवर की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्नोएडा से पर्यटकों को नैनीताल लाए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाने से दम घुटने से मौत।

ADVERTISEMENTSAd


चालक ने नैनीताल के सुखताल में वाहन पार्क किया था, और ठंड से बचने के लिए कार के भीतर कोयले जली अंगीठी रखकर कंबल ओढ़कर सो गया।


सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब वह नहीं उठा तो पार्किंगकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।


वाहन को काफी हिलाडुला कर चालक को उठाने का प्रयास किया। जब भीतर से कोई हरकत नहीं हुई तो शीशा तोड़कर बेसुध पड़े चालक को बाहर निकाला।
तुरंत ही उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।


मृतक की पहचान सिरोहा यमुनापार मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी मनीष गंधार के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनक को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *