Watch – Nainital : सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ चोर..


ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में सी.सी.टी.वी.में कैद हुए चोर। एक वीडियो में गमछा ओढ़कर तो दूसरे में सकल को दिखाकर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम देता कैद हुआ चोर। क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में रविवार रात चोरी की वारदात कैद हुई है। यहां के एक घर में रात्रि के समय खिड़की और दरवाजे की जाली तोड़ते हुए एक चोर सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। उस क्षेत्र के लोगों ने आपस के व्हाट्स एप ग्रुप में वीडियो शेयर किया है।
इसके साथ ही, इससे लगे तल्लीताल के ही कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति रात्रि के समय संभवतः चोरी की नीयत से इधर-उधर घूमकर रैकी करता दिखा। उसने स्कूटी छोड़ने की नीयत से उसका हैंडल लॉक चैक किया तो स्कूटी लॉक होने के कारण वो उसका कवर चोरकर ले गया। पूरा मामला कैंट के घर के सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। क्षेत्र में हो रही ऐसी वारदातों को देखते हुए लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…