Nainital_लोकभवन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह_कुमाऊं के 6 जिलों का करेंगे दौरा


NAINITAL –
उत्तराखंड के राज्यपाल ले. गुरमीत सिंह शनिवार को नैनीताल स्थित लोकभवन पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

लोकभवन पहुंचने के बाद राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल का प्रवास हमेशा विशेष अनुभूति देता है। उन्होंने बताया कि इस बार के नैनीताल प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी लेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के साथ-साथ वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और मंदिर माला मिशन के तहत यहां के मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि नैनीताल लोकभवन परिसर में “गवर्नर गोल्फ” आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें लगातार युवाओं, विशेषकर बेटियों की भागीदारी बढ़ रही है, जो बेहद सराहनीय है। साथ ही “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से सैनिकों के योगदान को सम्मान दिया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि प्रवास के दौरान स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली जाएगी और उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कुमाऊं मंडल में पर्यटन, आस्था और स्थानीय विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें और मजबूती दी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर