वार्निंग_ छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा_ SSP


हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल अब गरम है, शुक्रवार को MBPG में नामांकन भी है। लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि चुनावी जोश की आड़ में शहर की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और अराजकता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने क्लियर और सख्त मैसेज दिया है। चुनाव कैंपस के भीतर है, शहर के बीच नहीं।
देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की वारदात पर पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने छात्र संघ चुनाव से जुड़े प्रत्याशियों, छात्र नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनावी गतिविधियां निर्धारित कैंपस सीमा के भीतर ही रहेंगी।
कैंपस से बाहर निकलते ही किसी भी व्यक्ति पर कानून उसी तरह लागू होगा, जैसे आम नागरिक पर। पुलिस ने साफ कर दिया है कि गुटबाजी, शक्ति प्रदर्शन और चुनावी दबदबे के नाम पर शहर की सड़कों को अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा।
एसएसपी ने सख्त हिदायत है कि छात्र संघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है। लिहाजा नियमों का पालन करना हर प्रत्याशी और समर्थक की जिम्मेदारी है।
SSP के मुताबिक शाम 5 से 6 बजे के बाद छात्रों के झुंड बनाकर शहर में घूमने, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे या कैफे में बड़ी संख्या में जमा होने जैसी गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
इसके अलावा का गाड़ियों में मिनी रैली या अघोषित रैली निकालना। रैश ड्राइविंग कर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित करना। और गुट बनाकर शहर में अशांति या अराजकता फैलाना या फिर सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग या शक्ति प्रदर्शन करना। इनमें से किसी भी गतिविधि पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
छात्र राजनीति लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर सड़क पर दबंगई की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस का संदेश उन युवाओं के लिए भी साफ है जो चुनावी माहौल में उत्साह और आक्रोश के बीच फर्क भूल सकते हैं_एक गलती सिर्फ चुनाव नहीं, भविष्य भी प्रभावित कर सकती है।
नैनीताल पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है और संवेदनशील गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
SSP ने लास्ट वार्निंग दी है_चुनाव लड़ना है तो कैंपस में लड़िए, समर्थन करना है तो नियमों के भीतर कीजिए।
लेकिन कैंपस के बाहर कानून हाथ में लिया, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
दुर्गा सिटी सेंटर हुड़दंग पर पुलिस ने चार दबोचे
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों के विवाद में दुकान में तोड़फोड़ और ग्राहकों व राहगीरों से मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
23 सितंबर की देर रात हुई मारपीट की वारदात पर दिल्ली चाट के मालिक दुकान दार बिपिन चंद्र जोशी की तहरीर पर FIR दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके बाद हुड़दंगियों की पहचान कर ताबड़तोड़ धरपकड़ शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वार्निंग_ छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा_ SSP
गौलापार के दुग्ध उत्पादकों को 22 लाख का बोनस
HighCourt_किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव_मतगणना पर लगी रोक हटी
नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान_Video
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान