

उत्तराखंड में मानसून का तेज प्रभाव बरकरार है। राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का दौर जारी है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने कल 6 जुलाई शनिवार को बड़ी चेतावनी जारी करते हुए राज्य के आठ जनपदों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट वही पांच जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों में कहीं कहीं भारी से भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित जिले के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में 6 जुलाई शनिवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जुलाई शनिवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चंपावत ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर,अल्मोड़ा , पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी से भी अत्यंत भारी बारिश की संभावना है इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।gkm
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून , टिहरी ,उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जनपदों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित
मौसम विज्ञान की चेतावनी को देखते हुए अभी तक उत्तराखंड राज्य के 8 जिलों में स्कूल -आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित हो चुकी है। जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।gkm
कुमाऊं के सभी छह जिलों में पहली से बारहवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को भी छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, गढ़वाल में पौड़ी और रुद्रप्रयाग के स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी।
नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर,पौड़ी और रुद्रप्रयाग इन जिलों में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक भारी से बोहत भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपदों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं।gkm
जारी आदेश में ये भी लिखा है ..सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
नोट – सावधान रहें सतर्क रहें
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतें नदी नालों से दूर रहें। मौसम विभाग ने खासतौर से पर्वतीय इलाकों में भू स्खलन संभावना भी व्यक्त की है। एहतियात बरतने के साथ ही डेंजर ज़ोन में यात्रा के दौरान जोखिम ना लेने की सलाह दी गयी है।gkm



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..