Ad

Alert – नैनीताल समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहे..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इन जिलों में आज तेज गर्जना के साथ मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं।

सात अगस्त तक रह सकती है मौसम की मार

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के चलते अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जैसे संवेदनशील जिलों में सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और राहत-बचाव की तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता के लिए जरूरी चेतावनी

राज्यभर में सात अगस्त तक भारी वर्षा के कई दौर चल सकते हैं। ऐसे में लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से परहेज करने और मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *