Ad

बड़ी खबर : (उत्तराखंड) सट्टे बाज़ों पर पुलिस का सख्त शिकंजा.. यहाँ तीन को दबोचा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर – आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टे बाज मैच में सट्टा लगाते हुए बाज़ नही आ रहे है। आये दिन सटोरियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। ताज़ा मामला उधम सिंह नगर जनपद के नांकमता क्षेत्र का है। जहाँ पर सट्टा लगाते हुए एसओजी की टीम ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से टीम द्वारा पाँच लाख रुपये, पाँच मोबाइल और तीन रजिस्टर बरामद किए है।

ADVERTISEMENTSAd

आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने बताया की कल देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अनाज मंडी के पास आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे है। जिसपर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दबिश दी तो मौके पर रजत सोनकर, पीकू कुमार और रमनदीप सिंह को मौके से हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियो से तीन रजिस्टर, पाँच मोबाइल और पाँच लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वह आईपीएल के मैच में सट्टा लगाते है। कल भी तीनो लोग फोन पर लोगो के सट्टे लगा रहे थे। पुलिस जाच में आरोपियो के फोन खगालने पर 2 करोड़ का सट्टा लगाने का मामला सामने आया है।डीआईजी कुमाऊ परिक्षेत्र नीलेश आनन्द भरणे ने बताया की आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले लोगो पर कुमाऊ के सभी जनपदों में कार्यवाही की जा रही है। कल रात एसओजी की टीम ने तीन आरोपियो को पाँच लाख के साथ गिरफ्तार किया है।

कल ही नैनीताल पुलिस ने 19 लोगो को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व रूद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 9 लाख के साथ भी सटोरिये को गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा करते हुए कहा कि ऐसे लोगो को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही अब ऐसे लोगो पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा ऐसे लोगो की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसके बाद जाच कर उनकी सम्पत्ति भी जफ़्त की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *