छोटे एवं मझौले अखबारों की समस्याओं के समाधान की उठी आवाज

ख़बर शेयर करें

छोटे समाचार पत्रों की आवाज़ हुई बुलंद, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिली नई धार

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बुलंद की छोटे और मझौले समाचार पत्रों की आवाज़

देहरादून। छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के सामने खड़ी व्यावहारिक समस्याओं को लेकरश्रमजीवी पत्रकार यूनियन, देहरादून इकाई ने आवाज़ बुलंद की। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों और छोटे समाचार पत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि छोटे एवं मझौले समाचार पत्र सीमित संसाधनों के बावजूद समाज तक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जमीनी खबरें पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके समक्ष आ रही प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और शासन स्तर पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार पत्रकार हितों की रक्षा करते हुए छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी। उनका कहना था कि **स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है, इसलिए छोटे समाचार पत्रों को संरक्षण और प्रोत्साहन मिलना समय की मांग है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण, जिला संरक्षक ललित कुमार ढोंडियाल, जिला महामंत्री नरेश बलूनी, भारत सिंह नेगी, विनोद वर्मा, चंद्र मोहन, वीर सिंह, एस. यादव, सुरमई, आदेश नारायण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *