दर्दनाक हादसा- चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा_पूरी गाड़ी पिचक गयी, फंसे रह गए लोग..Video


उत्तराखंड के कोटद्वार–पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। गुमखाल से सतपुली के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था, तभी पहाड़ से अचानक एक विशाल बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा और सामने से गुजर रही बोलेरो पर जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह पिचक गया।
इस दर्दनाक दुर्घटना में बोलेरो में सवार 45 वर्षीय श्रीकांत, निवासी केरल, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी।
कटर मशीन से काटकर निकाले गए घायल
सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। वाहन इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था कि उसमें फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े थे सभी यात्री
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। वाहन में सवार सभी लोग एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मृतक की पहचान श्रीकांत (45), निवासी केरल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सरनजीत (61), निवासी दिल्ली और उदय, निवासी पश्चिम बंगाल (वर्तमान में दिल्ली) शामिल हैं। तीनों गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत बताए गए हैं।
परिजनों से किया जा रहा संपर्क
थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और मृतक व घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव