

उत्तराखण्ड में नैनीताल के धारी गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बाहरी लोगों पर पहाड़ में जमीन ख़रीदकर यहां के लोगों को धमकाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि कुछ वर्षों पहले आए लोग गुंडई पर उतर आए हैं और स्थानीय लोगों पर हावी हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि गावँ के लिए सड़क स्वीकृत हुई, लेकिन बाहरी लोग स्थानीय लोगों के ऊपर दबाव बनाकर सड़क निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने बैठक कर कहा कि मंडी समिति से आजादी के बाद सड़क मिली, लेकिन कुछ बाहरी लोग इसको रुकवाने का काम कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि बाहरी लोगों से जमीन ही नहीं बल्कि उत्तराखंडियत को भी बचाना होगा, ताकि यहां के संसाधनों पर यहीं के लोगों का अधिकार हो और बाहरी लोग पहाड़ के लोगों पर हावी ना हो सकें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड – बड़ी कार्रवाई_40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड
खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए बड़ी राहत
खाकी ने निभाया फ़र्ज़ : हल्द्वानी से लापता तीन छात्रों को ढूंढ निकाला..
Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ