

उत्तराखंड में धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी है। जहां बीते दिनों विजिलेंस ने लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करके रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन जारी रखा है। वही विजिलेंस की टीम द्वारा आज एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता की ओर से पहले ही सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पास करने के एवज में 8,500 रुपये की मांग की थी, जिसमें से 2,500 रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को आज रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति