Haldwani – शोरूम से स्कूटी चोरी करने वाला शातिर हिमांशु गिरफ्तार, तीन एक्टिवा बरामद


हल्द्वानी। शहर में स्कूटी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शोरूम से स्कूटी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र विनोद (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से चोरी की गई तीन स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई हैं।
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स से तीन स्कूटी चोरी होने के मामले में 12 दिसंबर को शोरूम संचालक जेश बंसल की शिकायत पर एफआईआर संख्या 406/25, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 दिसंबर 2025 को आरोपी को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से
सफेद रंग की एक्टिवा (चेसिस नं. ME4JK361LSD196505),
नीले रंग की स्कूटी (चेसिस नं. ME4JK431JSG010119),
ग्रे रंग की एक्टिवा (चेसिस नं. ME4JK363DSW002651)
बरामद की है।
बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर), हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा और कांस्टेबल युगल मिश्रा शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त