

बेहद दुखद खबर सामने आ रही है सिक्किम के जेमा इलाके में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है. हादसे में आर्मी के 16 जवानों की मौत हो गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है.

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा.
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया.
भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था. मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़