Ad

CDS विपिन रावत हेलीकॉप्टर क्रेश अपडेट: 13 लोगों के मौत की पुष्टि, DNA रिपोर्ट से होगी पहचान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दुःखद ख़बर : तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्‍ठ रक्षाधिकारियों को लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इसमें 14 लोग सवार थे। सीडीएस बिपिन रावत भी इसमें पत्नी के साथ सवार थे। भारतीय वायु सेना ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

ताजा रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सीडीएस जनरल बिपिन रावत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. हादसे के फौरन बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

सीडीएस बिपिन रावत भी इसमें पत्नी के साथ सवार थे। भारतीय वायु सेना ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ। कुछ घायल लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी। हादसे के पीछे की वजह क्या है इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में हताहत कौन हुआ और एक कौन बचा है। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगा। बताया जा रहा है कि हादसे पर पार्लियामेंट में सरकार कल बयान जारी करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के दिल्ली स्थित घर पर गए। यहां पांच से सात मिनट रुकने के बाद वह अपने कार्यालय निकल गए। इसके बाद आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे भी जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे। वहीं वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *