Uttrakhand_Cctv ने राज़ खोला_नौकर ने किया मालकिन का मर्डर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। घर में लंबे समय से काम कर रहे हेल्पर ने कथित तौर पर 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला के हाथ से सोने का कड़ा निकालकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विनीत कुमार लंबे समय से दिनेश बंसल के यहां नौकरी और हेल्पर का काम करता था। उसका दावा था कि वेतन का कुछ पैसा बकाया था। शुक्रवार को वह रायपुर स्थित घर पहुंचा और रेखा बंसल से पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। बताया गया विनीत ने महिला पर कड़े से वार किया और फिर मुंह दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी कपड़े बदलकर निकल गया, लेकिन CCTV फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दे दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से सोने का कड़ा भी बरामद किया गया है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *