Uttrakhand : देर रात भूकंप के झटकों से मची हलचल..


उत्तराखंड एक बार फिर धरती डोली लेकिन राहत की बात है कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे जिला मुख्यालय क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भूकंप रात 10:40:40 बजे आया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र तहसील भटवाड़ी के गणेशपुर क्षेत्र के जंगलों में स्थित था। इसकी गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर दर्ज की गई।
प्रशासन के अनुसार झटके मुख्य रूप से जिला मुख्यालय क्षेत्र में महसूस किए गए, जबकि अन्य तहसीलों से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने सभी तहसीलों, पुलिस वायरलेस और राजस्व उप निरीक्षकों के माध्यम से स्थिति की जानकारी जुटाई। समीक्षा के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कहीं से भी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन