

उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग पर सरेआम शराब पीने और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें और बढ़ने वाली है. जी हां, बॉबी कटारिया ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभी तक उसने सरेंडर नहीं किया है. अब डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए देहरादून एसएसपी को बॉबी कटारिया के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई और 25 हजार का इनाम घोषित करने के आदेश दिए हैं. ताकि बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा और मजबूती के साथ कसा जा सके.
देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के नाम पर पुलिस को दिया चकमाः
बता दें कि बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में आईपीसी की धारा 290/510/336/342 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. कई धाराओं मुकदमा दर्ज होने और कई नोटिस देने के बाद भी बॉबी कटारिया कैंट थाने में बयान के लिए पेश नहीं हुआ. ऐसे में बॉबी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई जारी रखी है.
उधर, दूसरी तरफ बीती 23 अगस्त को बॉबी कटारिया ने देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वो कोर्ट पेश नहीं हुआ. जबकि, सुबह से ही पुलिस, एसओजी समेत इंटेलिजेंस की टीमें उसे दबोचने के लिए टकटकी लगाकर मुस्तैदी से खड़ी रही, लेकिन बॉबी कटारिया के न पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. ऐसे में अब बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून एसएसपी को कुर्की के आदेश दिए हैं.
गौर हो कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था. जिसमें बॉबी कटारिया देहरादून-मसूरी रोड पर कुर्सी व टेबल लगाकर सरेआम शराब पीता नजर आया. साथ ही बुलेट से खतरनाक स्टंट भी करता दिखा. मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन बॉबी कटारिया ने उल्टा ही उत्तराखंड पुलिस को ललकारा था.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा