Ad

उत्तराखंड : देखिए यहां पहाड़ पर आमने-सामने तूफानी टक्कर..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऊत्तराखण्ड में बागेश्वर के गरुड़ बाजार में दो मोटर साइकिल चालकों के बीच जबरदस्त टक्कर का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज जोरों से वायरल हो रहा है। गंभीर घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd


बागेश्वर में गरुड़ के टीटबाजार के पास दो बाइकों के बीच आपसी टक्कर हो गई। घटना का एक वीडियो पूरे क्षेत्र का में घूम रहा है। ये वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के समय के.टी.एम.बाइक संख्या यू.के.02 ए 9776 और एक अन्य पल्सर बाइक में टक्कर हो गई।

घटना के समय दोनों मोटरसाइकिल चालक विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। तेज रफ्तार से आ रही बाइक दूसरी तरफ से आ रही बाइक में घुस गई। टक्कर से दोनों बाइक चालक हवा में पलटी खाकर जमीन पर गिर गए।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हिमांशु बसवाल, चंदन बोरा और दीपक लोबियाल को प्राथमिक उपचार के लिए सी.एच.सी.बैजनाथ भेजा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक लोबियाल को हायरसेन्ट रैफर कर दिया। सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी जो उपचार के दौरान मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *