उत्तराखंड : आज पहाड़ों पर बरसेंगे मेघ, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल


उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में आज बारिश होने के आसार जताए गये है। चार धाम सहित आसपास के इलाकों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ने और जोरदार हवाएं चलने की चेतावनी है।
प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां जमकर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। हांलाकि इस बारिश के बाद उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है।
प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां जमकर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। हांलाकि इस बारिश के बाद उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है।
गुरुवार को देहरादून में सुबह से ही आंशिक बादल और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही। बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी ने परेशान कर दिया। दोपहर के बाद देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकते ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया।
आज भी बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना कम है। जिसके चलते उमसभरी गर्मी आज भी परेशान कर सकती है। आज देहरादून में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की आसार हैं।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी आकाशीय से बिजली चमकने, गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। चारधाम और यात्रा मार्ग पर भी आंशिक बादल जाने के साथ बारिश होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..