

उधम सिंह नगर – बाजपुर : गन्ने के खेत में निर्दयता पूर्वक हत्या कर फेंके गए महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में उसके साथ काम करने वाले ठेकेदार मोहल्ला शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी नूर हसन उर्फ नन्हें पुत्र मेहंदी हसन को गिरफ्तार लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।

बुधवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की दोपहर करीब 12 बजे नूर हसन ग्राम कनौरा चौक से सावित्री को अपनी बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद करीब 15 फिट ऊंचे टीले से उसे धक्का दे दिया, जिससे सावित्री बेहोश हो गई।
जिसके बाद नूर हसन ने ब्लेड से सावित्री का गला काट दिया और फिर लाश को पत्तियों से ढककर अपने घर चला गया। मृतका का मोबाइल व पर्स अपने साथ ले लिया, जबकि मारपीट के दौरान मृतका के चप्पल, चूड़ी, कपड़े के टुकड़े आदि को घटनास्थल के नजदीक ही छुपा दिया और घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतका के आधे कपड़े भी खोल दिए थे।
पुलिस के अनुसार सावित्री मकान बनाने में ठेकेदार नूर हसन के साथ करीब 8-10 वर्षों से साथ में काम कर रही थी और दोनों के बीच काफी नजदीकी संबंध भी थे। पिछले कुछ दिनों पूर्व से ही आपसी मनमुटाव के चलते महिला ने नूर हसन के साथ काम करना छोड़ दिया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..