Ad

उत्तराखंड :मौसम अपडेट – अंधड़ का अंदेशा,इन जिलों में बदलेगा मौसम,ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य मै अप्रैल के महीने मै ही ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया है, 18 अप्रैल को येलो तो 19 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान उत्तराखंड के सभी जनपदों मै हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।इस दौरान ओलावृष्टि होने से खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है, साथी ही कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरूद्ध भी हो सकता है, तापमान मै हालाकि कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में गर्मी लोगों को बड़ा सता रही है। पूरी मार्च झमाझम बरसात के बाद अब उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

पहाड़ से मैदान तक पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, मैदानों में धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिलों के मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है।

ऐसे में लोगों को झुलसने वाली गर्मी का एहसास होगा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाली 17 और 18 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बौछारों और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। बता दें कि राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी देहरादून में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी लोगों को बेहद सताएगी। 17 एवं 18 अप्रैल को हल्की बरसात की वजह से लोगों को गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है। उसके बाद फिर से तापमान में उछाल आने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *