उत्तराखंड : मौसम की मार,आज इन इलाकों में घनघोर बारिश..


उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और फिलहाल इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अगस्त तक पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रहेगी। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt
चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक