उत्तराखंड : इंसानियत को शर्मिंदा करती घटना, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड के किच्छा में तीन लोग एक युवक को बेरहमी से मारते हुए वीडियो में वायरल हो रहे हैं । इंसानियत को तार तार करती ये घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तीन लोग एक युवक को लात घूसों और डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। तीन में से एक आरोपी, पीड़ित युवक को डंडे से मार रहा है और दूसरा युवक अमानवीय तरीके से उसके बाल पकड़े हुए है। वीडियो में एक महिला आरोपियों से युवक की जान बख्शनेके लिए गिड़गिड़ा रही है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ये घटना 15 जून को किच्छा के सैंजना गांव की बताई जा रही है। इसमें मामूली से विवाद के बाद शंकर नाम के युवक को गांव के ही दो युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीट दिया । इस पिटाई में शंकर को गंभीर चोटें आई । इस घटना का किसी ने वीडियो बना दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
एस.पी.सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया की घटना एक सप्ताह पूर्व की है। मामले में 17 जून को थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लेकिन पीड़ित ने बताया की उसके साथ जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया गया है। पीड़ित युवक दलित समाज से ताल्लुक रखता है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park