

उत्तराखंड के कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं।

इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..
उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये का फंड मंजूर,मिलेगी नई रफ्तार..