Ad

कोरोना काल में बस का संचालन न होने से परिवहन को हुआ भारी नुकसान..कर्मचारियों की निगाह सरकार पर टिकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 03.November 2020 GKM NEWS बाज़पुर में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में परिवहन विभाग को बसों का संचालन न होने से भारी नुकसान हुआ है। जिसे पूरा करने के लिए परिवहन विभाग के कर्मचारी अपना योगदान दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना काल मे केंद्र और प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाकर लोगों को घर में रहने के निर्देश दिए थे। वही परिवहन विभाग द्वारा बसों के संचालन पर भी रोक लगाई गई थी। जिससे परिवहन विभाग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTSAd

यही कारण है कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों को कई महीनों की सैलरी भी नही मिल पाई है। वही परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना काल मे दूसरे प्रदेशों से लोगो को निशुल्क लाकर बेहतर कार्य किया है।

वही उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को नुकसान से उभार पाना विभाग के बस में नही है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार के चलते कर्मचारियों को एक माह की सैलरी दी जाएगी जिससे कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके।

बाइट : यशपाल आर्य …………….. परिवहन मंत्री

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *